प्रसूतिशास्री आपकी मित्र

प्रसूतिशास्री आपकी मित्र post thumbnail image

शरीर के हर अंग के लिए अलग अलग प्रकार के चिकित्सक होते है वैसे ही स्त्रियों के लिए भी ख़ास विशेषज्ञ होते है जो स्त्रियों के प्रजनन अंग संबंधी रोग विषयक विशेषज्ञ है और उन्हे कहते है प्रसूतिशास्री ( गायनोकोलॉजिस्ट) ।

मुख्यतौर पर वे गर्भाशय, अंडाशय, स्तन और फैलोपियन ट्यूब जैसे अंगो का निदान और उपचार करते है। किसी भी उम्र की महिला स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना कर रही हो वह वे अपनी समस्याओं का समाधान प्रसूतिशास्री से प्राप्त कर सकती है।   

प्रसूतिशास्री कैसे कर सकते है आपकी सहाय

सामान्य तौर पर महिलाएं अपने प्रजनन अंगों की समस्या के विषय पर काफ़ी संवेदनशील होती है। वैसे में हर महिलाओं के लिए एक संवेदनशील प्रसूतिशास्री  होना बेहद आवश्यक है। हर उम्र की महिलाएं भिन्न भिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करती है और उसमें भी कभी कभी वे जानकारी के अभाव के कारण काफ़ी परेशानियों का सामना करती है । वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ उन्हें गंभीर बीमारियों से बचने का सही मार्गदर्शन दिखाते है। 

किशोरियॉं और प्रसूतिशास्री

हमारे समाज में यह मान्यता है की छोटी उम्र में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या होती ही नहीं है पर यह एक ग़लत अवधारणा है। किशोरावस्था में भी कुछ परिस्थितियों में गंभीर बीमारियां होने की संभावनाएं हो सकती है। तद्दउपरांत इस अवस्था में किशोरीओं  के प्रजनन अंगों का विकास होता है, मासिक की शुरुआत होती है और उनमें कई शारीरिक बदलाव देखे जाते है। यह समय हर किशोरी के जीवन में काफ़ी महत्वपूर्ण होता है, यदि माता-पिता इस अवस्था में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले जाते है तो वह किशोरी के शरीर में आते परिवर्तनों के बारे में योग्य जानकारी देते है।

प्रसूतिशास्री किशोरीओं के साथ भावात्मक तौर पर जुड़ते है और उससे शारीरिक बदलाव, मासिक, शारीरिक स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, व्यायाम जैसे कई विषयो पर जानकारी देते है। स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा दी गई इन सही जानकारी से बच्चियां अपने स्वास्थ्य को ले कर जागृत होती है और अगर वो कभी भी किसी भी शारीरिक तकलीफ का सामना कर रही है तो वह चिकित्सक से उस बारे में खुल के बारे में बातचीत कर सकती है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ महिलाओं की साथी  

वयस्क महिलाओं के लिए यौन स्वास्थ्य, गर्भधारण, प्रजनन प्रणाली जैसे कई विषयो पर जागृतता बेहद जरूरी है। प्रसूतिशास्री इन विषयों के विशेषज्ञ है इस कारण से वे महिलाओं के प्राथमिक चिकित्सक के रूप में और परामर्शदाता के रूप में महत्वपूर्ण कार्य करते है। वे यौन संबंधों की समस्या,गर्भधारण से पहले और बाद में होने वाली स्थितियों के बारे में और प्रजनन अंगों के कैंसर जैसी स्थितियों का उपचार करते है ।

प्रौढ़ावस्था में प्रसूति शास्त्री क्यों है ज़रूरी

45 से 55 की उम्र के दरम्यान महिलाओं के डिम्बग्रंथीओं में से परिपक्व अंड का निर्माण होना बंद हो जाता है जिससे महिलाओं में रजोनिवृत्ति अवस्था देखी जाती है और महिलाएं कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों  का सामना करती है। यह अवस्था महिलाओं के हृदय, धमनियां, मस्तिष्क और जननेंद्रियों को प्रभावित करती है, साथ ही महिलाओं की हड्डियां कमजोर होती है, बॉडी मास डेन्सिटी (BMD) कम हो जाता है और उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना बढ़ती है। 

मेनोपॉज के लक्षण

  • सिर, पैर, जोड़ों तथा शरीर के अन्य भागों में दर्द
  • शारीरिक कमजोरी
  • बेचैनी होना
  • नींद न आना
  • मानसिक समस्या

इस अवस्था में महिलाओं को अपनेपन और सही मार्गदर्शन की जरूर होती है। ऐसे में यह बेहद ज़रूरी है की महिला के जीवन में एक विश्वसनीय प्रसूतिशास्री हो जो की उसे समजे और स्थिति के बारे में उसे सही पथ प्रदर्शित करें ताकी वे एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें। आप जब भी अपने लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ चुने तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें की चिकित्सक अपने विषय में तो निपुण हो पर साथ हो एक अच्छा इंसान भी जो हो आपकी समस्या को समज़े।

अगर आप भी ऐसी समस्याओं से जूज रहे है और एक अनुभवी विशेषज्ञ की ख़ोज कर रहे हैं तो अहमदाबाद में दीवा हॉस्पिटल है जो महिलाओं की तकलीफों को सुनती है, समजती और सटीक उपाय भी देती है। अब हम बात करें दिवा हॉस्पिटल की तो यह शहर की सबसे अच्छी प्रसूति अस्पताल है। जहां इन्फर्टीलिटी, गर्भधारण के पहले की काउंसलिंग, गर्भावस्था में देखभाल और प्रसूती के बाद की संभाल, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, आईवीएफ, स्त्री रोग जैसे की पीसीओडी,पीसीओएस जैसे कई रोग के उपचार किए जाते है। 

हम मानते है की महिला काफी तकलीफों से गुज़र कर एक नए जीवन को जन्म देती है, इस लिए आप ख़ास हो और हम आपको और भी ख़ास अनुभव देना चाहते है। दीवा में हम आपको अहमदाबाद की श्रेष्ठ तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवातें है जिसमें 3डी स्कैनिंग के साथ साथ 12, 20, 32 में सप्ताह में स्कैनिंग भी करते है जो आपके बच्चे के शारीरिक विकास के बारे में संपूर्ण जानकारी देता है। साथ ही अगर आप बेहद कमजोर अनुभव कर रहे है तो आप के अपने घर में आपके इलाज की व्यवस्था भी की जा सकती है। चिकित्सक आप के घर आकर आपकी जांच करेंगे, उपचारिका उपलब्ध करवाएंगे, आइसीयु रूम जैसी व्यवस्था आपके ही घर पर तैयार की जा सकती है।      

FAQs

1.स्त्री रोग स्पेशलिस्ट

स्त्री रोग स्पेशलिस्ट महिलाएं प्रजनन अंगों, प्रणाली, गर्भावस्था, यौन स्वास्थ्य, बांझपन या प्रजनन अंगों के कैंसर जैसी समस्याओं के इलाज करते है। यह विशेषज्ञ बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह इन विषयों को लेकर महिलाएं काफ़ी संवेदनशील होती है और इस लिए स्त्री रोग स्पेशलिस्ट जानकार और संवेदनशील हो यह बेहद जरूरी है। अहमदाबाद में दीवा हॉस्पिटल है जहां महिलाओं की तमाम तकलीफों को सुना और समजा जाते है और उनकी समस्याओं का सही उपचार किया जाता है। दीया हॉस्पिटल आपको अनुभवी चिकित्सक के साथ अत्याधुनिक निदान भी उपलब्ध करवाती है। जिससे आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बारे में सबसे सही सलाह मिल सकती है। 

  1. स्त्री रोग के लक्षण

स्त्रियों में हर अवस्था में भिन्न अलग अलग रोग देखे जाते है पर महिलाएं अपनी तकलीफों को लेकर बेहद संवेदनशील होती है।  महिलाएं जब भी किसी तकलीफ में होती है जैसे मासिक में देरी, इन्फर्टीलिटी, गर्भावस्था, पीसीओडी या रजोनिवृत्ती हो महिलाओं में आम तौर पर कमजोरी, बेचैनी होना, मानसिक समस्या देखने को मिलती है।  

  1. प्रसूति एवं स्त्री रोग क्या है

महिलाओं में उम्र के हर पड़ाव में अलग अलग तकलीफ देखने मिलती है जैसे की मासिक देरी से आना, गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं, रजोनिवृत्ती। इन सब में से गर्भावस्था महिला के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। गर्भावस्था में महिला बहुत ही अलग प्रकार के अनुभवों से गुज़रती है। एक नया जीवन को उसके अंदर पलता है और जब वो नए जीवन को जन्म देती है तब प्रसूति काल भी उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस विषय पर आप को बेहद सटीक जानकारी आपको अहमदाबाद की दीवा हॉस्पिटल से मिलेगी। दीवा में आधुनिक तकनीक के साथ अनुभवी चिकित्सक है जो आपकी हर समस्या का सही निदान देने के लिए सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *